द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एनएच-48 समालखा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की स्लैब एक जेसीबी के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे चालक दब गया। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान शकील पुत्र अब्दुल रहमान उम्र 35 वर्ष निवासी भरतपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, एनएच8 पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। यहां पर बुधवार सुबह 10 बजे करीबन 20 फुट लंबी स्लैब गिर गई। जब स्लैब गिरी तो उसके नीचे से फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी की जेसीबी मशीन जा रही थी। स्लैब जेसीबी पर गिर गई। जेसीबी व चालक उसके नीचे दब गए चालक। चालक शकील को उसके नीचे से निकाल कर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्लैब को अभी हाइड्रोलिक गुटके पर रखा हुआ था और उसे कसा नहीं गया था। अभी कसने का यानी नट को टाइट करने का काम चल रहा था। प्रेशर पैदा होने से स्लैब एक साइड में बैठ गई और उसके बाद गिर गई। कापसहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइट सुपरवाइजर और साइट मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है।