तलवार लहराकर दबंगई, युवक गिरफ्तार
बिलासपुर । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक युवक तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा था, जिसे कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जानकारी के अनुसार 30 मार्च की शाम को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिली की ग्राम रानीसागर रोड में एक अज्ञात व्यक्ति तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है, वही सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर ग्राम रानीसागर रोड में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वाले आरोपी अश्वनी कुमार बंजारे के कब्जे से धारदार तलवार जप्त कर थाना लाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा और आरक्षक रवि राजपूत, विश्वजीत खूँटे एवं सुनील पटेल सक्रिय रहे बता दें लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले एसपी ने असमाजिक तत्व एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ ही अपराध को रोकने के आदेश दिए है।


चार मरीज भर्ती, हालात स्थिर: एमवाय अस्पताल में इलाज जारी
झारखंड के जंगलों में 'मौत का तांडव...एयर एंबुलेंस के उड़े परखच्चे...7 जिंदगियां खाक! देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
वोटिंग का 'महा-मुकाबला': बुंडू में 74% की सुनामी, पर रांची में क्यों गिरा ग्राफ? जानें पर्दे के पीछे की वजह!
झारखंड बजट 2026: क्या युवाओं और महिलाओं की चमकेगी किस्मत? आज विधानसभा में होगा 'बड़ा धमाका


