डॉग बाइट: मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया
रायपुर । छत्तीसगढ़ में पिछले एक साल में 1 लाख 19 हजार 928 लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनमें से 3 लोगों की जान भी गई है। बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं पर मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। रायपुर नगर निगम समेत सभी जिलों से आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की 15 दिनों में जानकारी मांगी है।
छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक ने कहा कि पूरे देश में कुत्तों के काटने से 286 मौतें हुई हैं। इतनी बड़ी संख्या में कुत्तों के काटने की घटना मानव जीवन के लिए संकट और भयावह स्थिति बताती है। यह एक महामारी के रूप में है। मानव आयोग के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक रायपुर में 15 हजार 953 डॉग बाइट की घटनाएं हुई हैं। वहीं कोरबा में 1, बलौदाबाजार में 1 और राजनांदगांव में 1 मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिधारी नायक कहा कि यह बेहत घातक है। कई जगह तड़के सुबह या देर रात में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। कुत्तों के काटने से मानव अधिकार भी प्रभावित हो रहे हैं।


राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति


