कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र के सेक्टर दो से सनसनी खेज वारदात सामने आई है। दरअसल, गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे पशु चिकित्सक डॉ. राजन चौधरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनकी ही साली का पति था। वहीं, उनकी साली कुसुम गंभीर रूप से घायल हैं। गोली मृतक के साढ़ू डॉ. चंद्रेश्वर सैनी ने चलाई है। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल जीजा-साली को सेक्टर दो के वर्धा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने डॉ. राजन चौधरी को मृत घोषित कर दिया और कुसुम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। साढ़ू ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया पुलिस इसकी जांच में जुटी। घायल महिला आरोपित की पत्नी है। इस घटना को अवैध संबंध से भी जोड़ा जा रहा है।

राजन से हुई थी तीखी बहस

चंद्रेश्वर सैनी की कथित तौर पर अपने बहनोई डॉ. राजन चौधरी से तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद गुस्साए आरोपी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिपली पुलिस स्टेशन के SHO निर्मल सिंह के अनुसार, सैनी और उसकी पत्नी कुसुम के बीच ठीक नहीं चल रहा था, जिसके कारण कुसुम राजन के घर जाकर रह रही थी। गुरुवार सुबह करीब 7.20 बजे सैनी राजन के घर गया और उसने अपनी पत्नी कुसुम पर गोली से वार करने की कोशिश की।

गुस्साए युवक ने राजन पर बरसा दी गोलियां

जिसके बाद बीच बचाव में आए राजन पर गोली चला दी गई। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां राजन को मृत घोषित कर दिया गया । एसएचओ ने कहा कि सैनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और इलाके में सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच की जा रही है।