मतदान केंद्र पुनर्गठन प्रस्तावों पर हुई चर्चा
जयपुर । मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। एडीएम प्रशासन राठौड़ ने 29 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।
बैठक में विधानसभावार मतदान केंद्रों के पुनर्गठन, मतदान केंद्र भवन परिवर्तन, नवीन मतदान केंद्र स्थापना के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी स्तर से तैयार किए गए प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनर्गठन की प्रक्रिया से अवगत कराया और कहा कि निर्वाचन आयोग स्तर से प्रस्तावों को अनुमोदनार्थ प्रेषित किया जाएगा।


शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव


