पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा, तापमान में गिरावट का अनुमान
राजस्थान में दिन ब दिन कोहरे का प्रभाव बढ़ता नजर आ रह है। पश्चिमी राजस्थान में के कई जिले कोहरे की चपेट में आ चुके हैं। हनुमानगढ़ और गंगानगर में जबरदस्त कौहरे का असर है। इसके चलते अब सड़क हादसे भी होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के आखिरी सप्ताह में राजस्थान में नया मौसम तंत्र विकसित होगा। इसके बाद यहां सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। फिलहाल कई जिलों में पारा सामान्य तापमान के स्तर से ऊपर ही बना हुआ है।
बीते 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में हिल स्टेशन माउंट आबू सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री हो गया है। वहीं सीकर में फतेहपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।
सिरोही में अधिकतम तापमान 33.6 और न्यूतनम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जोधपुर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री मापा गया है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।


एयरपोर्ट क्षेत्र में धधकी आग, आसमान में उठता धुआं बना चिंता का कारण


