नोएडा में रोड एक्सीडेंट में दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही की मौत
नोएडा में सड़क दुर्घटना में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही की मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार को डीएनडी पुल के पास की है, जब ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निवासी लक्ष्मी दिल्ली में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं. थाना फेज-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया एक अज्ञात कैंटर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं.
महिला के पति ने दर्ज कराया मामला
प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि लक्ष्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि लक्ष्मी दिल्ली के चाणक्य पुरी थाने में तैनात थी. महिला के पति अजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.


मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश


