दिल्ली पुलिस के हवलदार के साथ मारपीट, कार की चाबी छीनकर भागे आरोपी
रोहतक: दिल्ली पुलिस के हवलदार का रास्ता रोककर दो गाड़ियों में सवार सात युवकों ने न केवल रास्ता रोक लिया, बल्कि मारपीट कर कार की चाबी छीन ली। हवलदार ने खेतों में दौड़कर जान बचाई। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक मोखरा गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस में हवलदार के तौर पर तैनात है। रविवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह कार से घर लौट रहा था। सांपला के नजदीक चुलियाना मोड़ के पास पहुंचा तो सफेद रंग के टेंपों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उसमें से उतरे युवकों ने उसके साथ मारपीट कर कार की चाबी छीन ली। इसी बीच चार लोग और दूसरी कार में सवार होकर आ गए। उसने खेतों में भागकर जान बचाई और पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची। कार की चाबी डिवाइडर के पास मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र ने बताया कि छानबीन कर रही हैं कि हवलदार के साथ वारदात की वजह क्या रही।


महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
गैस संकट उज्जैन में गहरा, ईरान-इजराइल युद्ध से 1000 व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी


