प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट
नई दिल्ली । शराब घोटाला केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की शाम 7 बजे ईडी की टीम केजरीवाल के आवास पहुंची और 2 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने रात 9 बजे केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रात 11 बजे अरविंद केजरीवाल को ईडी अपने साथ लेकर गई। रात 12.10 बजे केजरीवाल का मेडिकल चेकअप हुआ। दिल्ली शराब घोटाले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बीती रात उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने केजरीवाल को रात करीब 9 बजे गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में आज केजरीवाल की पेशी होगी। आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अर्जी में केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया बताया गया है।


दिल्ली में लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार मेट्रो शहर निशाने पर
Raipur: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 24 को पेश होगा बजट
टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज की रेट लिस्ट! सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव?
बड़ी राहत या बड़ा झटका? सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 10 ग्राम का दाम


