शिवमोग्गा । कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने दावा किया था कि कांग्रेस के 40-45 विधायक उनके संपर्क में हैं। इसके बाद कर्नाटक में सियासत गर्मा गई। हाल ही में ऑपरेशन लोटस को लेकर भाजपा केएस ईश्वरप्पा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा ‎कि वेट एंड वाच यानी इस समय भाजपा कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों पर नजर बनाई हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा ‎कि कांग्रेस विधायकों को आप पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस राज्य में इस बात का प्रचार कर रही है कि भाजपा के आधे विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे, लेकिन बीजेपी के एक भी विधायक अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए। केएस ईश्वरप्पा ने ये भी दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। बता दें कि राज्य में ऑपरेशन लोटस के मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं ने भी टिप्पणी की है। कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे बीएल संतोष के दावे को सदी का मजाक करार दिया था। कांग्रेस नेता ने कहा है कि आपके विधायक ही कह रहे हैं कि लिंगायत समुदाय के नेताओं के टिकट नहीं दिया गया। साथ ही वह यह भी दावा कर रहे हैं कि भाजपा की प्रदेश इकाई में बीएल संतोष के गुट के लिए लिंगायतों को दरकिनार किया गया।