रांची में अपराधियों ने कोल माइन्स कंपनी के हाईवा ट्रक को लगाई आग
रांची: रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। एक तरफ जहां सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक की और कई निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ अपराधियों का तांडव भी देखने को मिला है। दरअसल खलारी के पिपरवार थाना क्षेत्र में एक कोल माइन्स कंपनी के हाईवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया।
मंगलवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। पिपरवार थाना क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने कोयला ढोने का काम कर रही एक कोयला लदे हाइवा को आग के हवाले कर दिया गया। इस आगजनी से हाइवा डंपर जलकर खाक हो गया । जानकारी के अनुसार हाइवा डंपर चट्टी बरियातु कोल माइंस पिपरवार साइडिंग की कोयला ढुलाई में लगा हुआ था।
आगजनी की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना के बाद पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। साथ ही आसपास के लोगों से जानने का प्रयास कर रही हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाले हथियारबंद अपराधी कौन लोग थे। क्योंकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आपराधिक संगठन या उग्रवादी संगठन के द्वारा इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है।
हाल ही में ओरमांझी थाना क्षेत्र में भी एक ट्रक पर आधा दर्जन गोलियां दागी गई थीं। साथ ही ट्रक को भी आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना में भी साफ नहीं हो पाया है कि इस आगजनी को अंजाम देने वाले आपराधिक संगठन है या उग्रवादी संगठन है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। वही लगातार आगजनी की दूसरी घटना होने से दहशत का माहौल है। कहीं ना कहीं यह झारखंड और रांची पुलिस को चुनौती दी जा रही है।


अवैध संबंध को लेकर विवाद ने लिया खतरनाक रूप
धर्म परिवर्तन और स्वतंत्रता को लेकर नया कानून बना
अली फजल ने कहा, 'सब किस्मत का खेल है', एनिवर्सरी पर शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड पर कड़े लगाम की जरूरत बताई कंगना ने
क्रॉस वोटिंग के विरोध में कांग्रेस ने दी सख्त चेतावनी


