कांग्रेस सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल
चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी व सांसद परनीत कौर भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र, अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी अच्छी पारी रही और मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के साथ मेरी पारी बेहतर होगी। लोकसभा चुनाव लडऩे का फैसला पार्टी पर है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें पटियाला सीट से आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए मैदान में उतार सकती है। हालांकि इस संबंधी अटकलें पिछले काफी समय से ही लगाई जा रही थीं, लेकिन इसी बीच बीते दिनों बेटी जयइंद्र कौर ने बयान देकर साफ कर दिया था कि उनकी माता परनीत जल्द ही भाजपा ज्वाइन करेंगी।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (11 मार्च 2026)
नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के 2548 हितग्राहियों को मिल रहा आर्थिक लाभ
जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ममलेश्वर में जलाभिषेक एवं पूजन किया


