पानीपत। हरियाली तीज के रंग में पूरा हरियाणा सराबोर है। हरियाली तीज के त्यौहार को मनाने के लिए राज्य स्तर पर पानीपत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम मनोहर लाल ने शिरकत की है। प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं।सीसीटीवी की मदद से नजर रखी जा रही है।कार्यक्रम में पहुंची महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में नजर आई हैं।

कार्यक्रम के तहत हरियाणवी वेशभूषा पहनी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति दी है। विभिन्न लोकगीत गाए जा रहे हैं। विभिन्न विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में अपना कला का प्रदर्शन किया है।हरियाणा सरकार ने इस साल हरियाली तीज उत्सव को भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया है। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं कार्यक्रम में झूला झूलती हुई भी नजर आई हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तीज के पर्व को लेकर खास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।