सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिया ईडी के समन का जवाब
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार ईडी के सामने पेश नहीं हुए। साथ ही सीएम केजरीवाल ने ईडी के समन का जवाब भी दिया है। उन्होंने ईडी को भेजे गए जवाब में कहा है कि दिल्ली में राज्यसभा चुनाव है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के नाते मैं इसमें व्यस्त हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते 26 जनवरी की तैयारी में भी लगा हुआ हूं। लेकिन, अगर आप कोई सवालों की फेहरिस्त भेजना चाहे तो मैं उनका जवाब दूंगा। केजरीवाल ने ईडी को दिए जवाब में और क्या कहा? मैं आश्चर्यचकित हूं कि आपने मेरी ओर से उठाई गई आपत्ति का जवाब नहीं दिया और पहले के समन से मिलता जुलता समन फिर से भेज दिया। मैं यह मानता हूं कि आपके पास इन समन का कोई जस्टिफिकेशन नहीं है। ईडी का व्यवहार मनमाना और गैर पारदर्शी है। पहले की तरह मैं फिर से कहता हूं कि मैं कानून का सम्मान करता हूं और जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं। आपकी चुप्पी निहित स्वार्थ की पुष्टि करती है। मैं कई ऐसे मामले जानता हूं जिसमें समन अपने वाले व्यक्ति के पूछने पर प्रवर्तन निदेशालय ने विस्तृत स्पष्टीकरण दिया है। मैं फिर से आपसे मांग करता हूं कि आप मेरे सवालों का जवाब दें ताकि मैं इस जांच की मंशा दायरे को ठीक से समझ सकूं। हर बार समन मेरे तक पहुंचने से पहले मीडिया में पहुंच जाते हैं, इससे सवाल उठते हैं कि इस समन का उद्देश्य कोई जांच करना है या मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। दिल्ली में राज्यसभा चुनाव है, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के नाते मैं इसमें व्यस्त हूं। दिल्ली के मुख्यमंत्री होने के नाते 26 जनवरी की तैयारी में भी लगा हुआ हूं। लेकिन, अगर आप कोई सवालों की फेहरिस्त भेजना चाहे तो मैं उनका जवाब दूंगा।


अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
झारखंड : फिर बदला झारखंड का मिजाज…क्या आपके शहर में भी होगी बारिश? यहाँ देखें प्रभावित जिलों की पूरी लिस्ट
झारखंड : बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच बाजार अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत; इलाके में भारी तनाव
अदाणी की भक्ति: बाबा बैद्यनाथ के चरणों में मन की शांति खोजने पहुंचे उद्योगपति, झारखंड और देश के लिए मांगा खास वरदान


