अतिक्रमण करने वालों एवं कचरा फैलानें वालों से कराई सफाई
जयपुर । नगर निगम जयपुर हैरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा एवं ग्रेटर निगम आयुक्त श्रीमति रूकमणी रियाड के निर्देश पर निगम के समस्त जोनों/वाडों में स्थित समस्त फ्लाई ओवर/पुलिया की समग्र साफ-सफाई हेतु दोनों ही निगमों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा।
कार्रवाई के दौरान आदर्श नगर जोन में ट्रांसपोर्ट नगर पुलिया के नीचे से व सिविल लाईन जोन में खासा कोठी पुलिया से अस्थाई अतिक्रमण हटाया व पुलिया के ऊपर व नीचे की ओर झाडू बुहार लगाकर समुचित साफ-सफाई करवाई गई। पुलिया के नीचे जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था व कचरा फैला रखा था उन्हीं लोगों से मौके पर साफ-सफाई करवाई गई।इसके अलावा पुलिया के ऊपर व नीचे दिवारो पर अवैध रूप से लगे हुए बैनर पोस्टर एवं पम्पलेट हटाये गये। पुलिया के आस-पास घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भिजवाया गया।


भारत के सामने होगी इंग्लैंड की चुनौती, जानें दर्शक कब और कहां देख सकेंगे मैच?
अभिषेक होंगे बाहर? क्या कुलदीप को मिलेगा मौका; प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
'बाबा आमिर' की नई भविष्यवाणी?: बड़बोलेपन का नया उदाहरण पेश किया, गलत साबित होने के बाद भी नहीं सुधर रही हरकत
चांदी की कीमतों में 4500 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
निवेशकों को राहत: युद्ध की छाया में भी अमेरिकी शेयर बाजार ने दिखाई ताकत, इतने फीसदी मजबूत हुआ एसएंडपी 500


