चाचा की तबीयत का हाल लेने पहुंचे चिराग, तस्वीरें वायरल
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें पटना के कंकड़बाग इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। जैसे ही यह खबर उनके भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लगी, वे तुरंत अस्पताल पहुंच गए। चिराग ने अपने चाचा पशुपति पारस से मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। उन्होंने चाचा के जल्दी ठीक होने की कामना भी की।
क्या लिखा चिराग ने
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे अभिभावक, अंकल श्री पशुपति कुमार पारस जी, आज सुबह से अस्वस्थ हैं। मैं पटना के एक अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।'


राशिफल 10 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जीएसटी प्रशासन में छत्तीसगढ़ के तकनीकी नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना
धान की जगह सन की खेती, लैलूंगा के किसानों ने बदली खेती की राह
इंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना
आगर में 3800 करोड़ की मैक्केन फूड परियोजना होगी शुरू : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


