मुख्यमंत्री योगी ने 93 बसों को दिखाई हरी झंडी....
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 93 राजधानी सेवा और सात साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ये सभी बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दिल्ली के लिए जाएंगी।
जो जिले दिल्ली से दूर होंगे, वहां से दो-दो बसें चलाई जाएंगी। इनकी संख्या मांग के अनुरूप बढ़ाई जा सकेगी। राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया सामान्य बस से 10 फीसदी अधिक होता है। इन बसों का स्टॉपेज कम रहता है।
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
झारखंड : फिर बदला झारखंड का मिजाज…क्या आपके शहर में भी होगी बारिश? यहाँ देखें प्रभावित जिलों की पूरी लिस्ट
झारखंड : बेखौफ बदमाशों का तांडव, बीच बाजार अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत; इलाके में भारी तनाव
अदाणी की भक्ति: बाबा बैद्यनाथ के चरणों में मन की शांति खोजने पहुंचे उद्योगपति, झारखंड और देश के लिए मांगा खास वरदान


