बुलडोजर कार्रवाई के दौरान छांगुर फरार, पुलिस कर रही तलाश
यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के मधुपुर में बने आलीशान कोठी को गिराने की कार्रवाई सुबह 10.30 बजे शुरू हुई। सुबह नौ बजे ही भारी पुलिस बल छांगुर के आवास पर पहुंच गई थी। सुबह 10 बजे दो बुलडोजर पहुंचे लेकिन मकान का गेट नहीं खुला। ई रिक्शा से गेट काटने के लिए पुलिस ने गैस कटर मंगवाया। इसके बाद गेट का लाक काटर दोनों बुलडोजर घर में दाखिल हुए, सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने घर का निरीक्षण किया और बायें तरफ से निर्माण ढहाने की कार्रवाई शुरू कराई। गेट के दायें तरफ बने दो मंजिला इमारत में कुछ लोग रह रहे हैं उन्हें बाहर निकलने को कहा गया। बुलडोजर कार्रवाई शुरू होने से काफी भीड़ आसपास जुट गई, जिन्हें पुलिस हटाती रही।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


