राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
प्रदेश में इन दिनों फिर से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच गर्मी से राहत भी मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 6 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में बारिश और ओले गिर सकते हैं। अगर बीते शुक्रवार और शनिवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है, इसके साथ ही पारे में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग का कहना है कि तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा 5 अप्रैल से नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसे में मौसम एक बार फिर बदल सकता है।


सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट


