झारखंड में NDA की दो सीटों को लेकर हो सकता है उम्मीदवार का एलान
रांची। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव आयोग की सोमवार को दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इसमें देश की बाकी कई सीटों के अलावा झारखंड की धनबाद और चतरा सीट के लिए पार्टी के प्रत्याशी का नाम भी घोषित किया जा सकता है।धनबाद से भाजपा प्रत्याशियों में परिंदा सिंह, रागिनी सिंह और ढुलू महतो का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है, जबकि, चतरा सीट के लिए शशिभूषण मेहता, कालीचरण सिंह, भानु प्रताप शाही समेत कई नामों की चर्चा है।इधर, भाजपा के लोकसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार की शाम रांची पहुंच गए हैं। वे सोमवार को डालटनगंज में क्लस्टर स्तर की बैठक में हिस्सा लिया। वाजपेयी अगले तीन दिनों तक झारखंड में रहकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 13 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।


SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं


