फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनबेड़िया पंचायत के पथराबाद गांव में शनिवार की सुबह पुलिस ने एक अज्ञात का शव बरामद किया है। पथराबाद के एक खेत में शव पड़ा था।

खबर मिलते ही थाना प्रभारी आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे लिया। शव की शिनाख्त नहीं पाई है।

थानेदार ने बताया कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। गला कटा हुआ है। एक आंख भी निकाल लिया गया है। उसकी निर्मम हत्या की गई है। वहीं क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।

हालांकि, हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस हर स्तर से जांच करने की बात कही है।