गर्मी से मिलेगी बड़ी राहत, भारी बारिश को लेकर पांच जिलों में अलर्ट
आज झारखंड की राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। हालांकि, कभी-कभी आसमान में बादल देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पलामू और आसपास के जिलों में लोगों को आज उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आज गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला और लोहरदगा में झमाझम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जमशेदपुर में मौसम का हाल
आज चाईबासा, जमशेदपुर और सरायकेला क्षेत्र में शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम के समय वर्षा की संभावना है।
पलामू ,गढ़वा व लातेहार में वर्षा होने के चलते तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। आज भी यहां मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।
चतरा में मौसम का हाल
चतरा में आज वर्षा की पूरी संभावना है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में दो से तीन डिग्री का गिरावट रहेगा।
कोडरमा में मौसम का हाल
इसके अलावा, कोडरमा में भी आज मौसम सुहाना रहने वाला है। कोडरमा में आसमान में कभी-कभी बादल छाए रह सकते हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


सीएम ने मुलाकात को बताया सकारात्मक और सार्थक
राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
सम्मान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आधार और डेबिट कार्ड की जानकारी लीक, खाते से निकले 5 लाख
मंदिरों में गूंजे राधा-कृष्ण के जयकारे, फूलों की वर्षा से सराबोर हुआ माहौल


