गर्मियों में स्किन के साथ-साथ बालों का भी विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, इस मौसम में तेज धूप की वजह से लोग बाल संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप स्कैल्प को स्वस्थ रखने के लिए खीरे का मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, कार्ब्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती प्रदान करते हैं।

खीरे और अंडा का मास्क

बालों को स्वस्थ रखने के लिए आप खीरे के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे का पेस्ट तैयार कर लें, अब इसमें जैतून का तेल और अंडा मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें।

खीरे और दही का मास्क

आप इस मास्क को घर पर बनाकर अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए खीरा को टुकड़ों में कर लें, अब इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसमें एक चम्मच दही, सेब का सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें, इसे अपने सूखे बालों पर लगाएं। लगभग 30 मिनट बाद पानी से धो लें।

खीरे का शैंपू

खीरे का शैंपू आपके बालों को लंबे समय तक साफ रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चम्मच ग्रीन टी, 2 चम्मच खीरे का पेस्ट लें। इसमें 10 बूंद टी-ट्री ऑइल मिक्स करें। अब इसमें 1 चम्मच लिक्विड कैस्टील सोप मिलाएं। अब इस शैपू से बालों को धोएं।

खीरे का तेल

खीरे का तेल आपके बालों के लिए काफी अच्छा है। इसके इस्तेमाल से आपके बाल तेजी से बढ़ सकते हैं। खीरे के बीजों का इस्तेमाल कर तेल बनाया जाता है। आप अपने बालों को हाइड्रेट करने के लिए इस तेल से मालिश कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को माइल्ड शैम्पू से अच्छी तरह धो लें, अब इसे सूखा लें। हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें, इससे बालों के विकास बढ़ावा मिलता है।