गेम जोन का एक और साथी हुआ गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने राजकोट स्थित टीआरपी गेम जोन के एक और साझेदार को गिरफ्तार किया है, जहां पिछले सप्ताह लगी आग में 27 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य आरोपी की आग में जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब पांच हो गई है।राजकोट के पुलिस उपायुक्त (अपराध) पार्थराजसिंह गोहिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गेम जोन का संचालन करने वाली रेसवे एंटरप्राइजेज के साझेदार किरीटसिंह जडेजा को मंगलवार रात राजकोट-कलावद रोड से गिरफ्तार किया गया।जडेजा टीआरपी गेम जोन के उन छह भागीदारों में शामिल हैं, जिन्हें आग की घटना में आरोपी बनाया गया है और उन पर गैर इरादतन हत्या सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।गोहिल ने कहा, हमने कल रात राजकोट के निकट आरोपी किरीटसिंह जडेजा को गिरफ्तार कर लिया, जिससे इस मामले में अब तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या पांच हो गई है।


ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम


