मोगा में चेयरमैन चुनाव के बीच अपहरण का आरोप, पुलिस जांच शुरू
मोगा| में ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव से पहले कांग्रेस के ब्लॉक समिति सदस्य अमनदीप सांघा को कुछ अज्ञात कार सवारों ने गन प्वाइंट पर अगवा कर लिया। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने थाना सदर के बाहर सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक समिति के चेयरमैन के चुनाव होने थे। इसी दौरान ब्लॉक समिति के मौजूदा मेंबर अमनदीप सांघा अपने भाई जसवंत सिंह के साथ ऑल्टो कार में मोगा के डीसी दफ्तर जा रहे थे। जब वे गांव घलकलां के पास पहुंचे तो रास्ते में 3-4 गाड़ियों में आए कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और गन प्वाइंट पर अमनदीप सांघा को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।मोगा कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं है, जिसके चलते चेयरमैन चुनाव को प्रभावित करने के लिए उनके ब्लॉक समिति मेंबर का अपहरण करवाया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है और कांग्रेस को इंसाफ चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि आज होने वाले चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए। वहीं अमनदीप सांघा के भाई जसवंत सिंह ने बताया कि वे दोनों ऑल्टो कार में सवार होकर डीसी दफ्तर जा रहे थे, तभी रास्ते में 3-4 गाड़ियों में आए लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गन प्वाइंट पर उनके भाई को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। घटना के बाद मोगा जिला कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाना सदर के बाहर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया और मांग की कि चुनाव को रद्द किया जाए तथा अमनदीप सांघा को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जाए।


पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य


