अखिलेश यादव ने कहा- कैसी सरकार है...
कानपुर। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पंडाल ही नहीं, बाहर धूप में लोग खड़े हैं। ये कानपुर के संदेश है कि इस बार न केवल जीत हो रही बल्कि कानपुर व अकबरपुर प्रत्याशी बड़े मतों से जीत रहे हैं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपाई जितना झूठ बोल रहे, विश्व में कोई नहीं बोला। इनका घोषणा पत्र झूठा निकला। 10 साल में कोई वादा सही नहीं निकला। चौथा चरण बीच का चरण है। इससे पहले तीन व बाद में तीन। ये चौथा चरण बैलेंस खत्म कर देगा भाजपा का। भाजपा को खत्म करने के लिए अब चार कदम चलना है।
अखिलेश ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी छोड़िए। न खाद मिली, मिली तो चोरी हुई। ताली थाली बजवाकर वैक्सीन लगवा दिया। किसानों को नैनो यूरिया दिलवा दी, जिसका कोई लाभ नहीं।
अखिलेश यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि इस सरकार का हर पेपर लीक हो जाता है। ये कैसी सरकार है, लीकेज नहीं रोक पा रही। उन्होंने कहा कि सरकार बनी तो अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेंगे।
भाजपा और बसपा अंदर से हाथ मिलाए हुए हैं: अखिलेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज लोस के झींझक कृपालपुर में कहा कि भाजपा और बसपा अंदर से हाथ मिलाए हुए हैं। इसके चलते इनकी पार्टी के लोग अब दूसरी जगह जा रहे हैं।


बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल


