अजमेर के जे.एल.एन. को बनाएं आदर्श अस्पताल
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने हैल्प डेस्क, वार्ड व अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने मरीज व उनके परिजनों से भी मुलाकत की। देवनानी ने पार्किंग अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष वसुदेव देवनानी ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय का अचानक निरीक्षण किया।
उन्होंने नए पीडियाट्रिक ब्लॉक, वार्ड और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से हालचाल पूछा और चिकित्सा अधीक्षक को व्यवस्थाएं सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिए। देवनानी ने चिकित्सालय के मेंटेनेंस, सफाई और व्यवस्था को सुधारने के लिए चिकित्सा प्रशासन को पाबंद किया। उन्होंने ओपीडी में भारी भीड़ की समस्या का समाधान करने और नए बिल्डिंग की तरह पूरे चिकित्सालय में व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय को प्रदेश का सबसे आधुनिकतम चिकित्सालय बनाने का प्रयास किया जाए।


मायावती की समर्थकों से अपील........बीएसपी के खिलाफ साजिश की जा रही, सभी इससे सतर्क रहें
‘कोई नहीं समझ सकता दुष्कर्म पीड़िता का दर्द’, कनी कुश्रुति ने बताया कैसे की ‘अस्सी’ के अपने किरदार की तैयारी
गलत जानकारी देने पर मेटा एआई ने मांगी माफी
प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ को बताया करियर डिफाइनिंग फिल्म, राजामौली को लेकर कही ये बात


