लड़की बनकर ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
शाहदरा जिला साइबर सेल ने लड़की बनकर ऑनलाइन अश्लील बातें करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम पर पीड़ितों को शिकार बनाता था। आरोपी की पहचान दीपक सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद की है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाहदरा साइबर सेल को ठगी की एक शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे टेलीग्राम पर श्रुति शर्मा के नाम से अश्लील बात करने का मैसेज मिला था। बातचीत करने के एवज में भुगतान करने के लिए कहा गया फिर आरोपी ने अपने जाल में फंसाकर उससे 12.7 लाख रुपये ठग लिए। साइबर सेल निरीक्षक मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित के दिए मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जानकारी हासिल की।इसके बाद पुलिस ने बैंक खाते में दिए फोन नंबर की तकनीकी जांच कर दीपक सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दीपक फार्मा कंपनियों में काम करता था। दो साल पहले नौकरी छोड़ दी। उसके बाद से वह बेरोजगार था। इसके बाद अश्लील बात करने और जुआ खेलने का आदी हो गया। वह ड्रीम-11 और टेलीग्राम के कई ग्रुपों में जुड़ गया और ठगी करने लगा।


सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ
होली पार्टी में बवाल: ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा गार्ड और लोगों के बीच हाथापाई
बिहार की राजनीति में नई चर्चा: क्या जदयू में एंट्री करेंगे निशांत कुमार, शुरू होगा ‘निशांत युग’?


