बाड़मेर के बालोतरा में गुरुवार को एक हादसे में बच्चे की मौत हो गई। गांव बिठूजा में कथा के दौरान मुख्य गेट गिरने से एक बच्चे घायल हो गया। आननफानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव बिठूजा में गुरुवार को एक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह कलश यात्रा निकाली गई। दोपहर में कथा का आयोजन हुआ।

इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।आयोजन के लिए सजावट की गई थी। कुछ बच्चे मुख्य गेट के आगे खेल रहा थे। इस दौरान अचानक गेट एक बच्चे पर गिर गया। हादसे में बच्चा गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल बच्चे को लेकर बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल पहुंचे। बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।बच्चे की पहचान प्रवीण (8) जेराराम मेघवाल निवासी बिठूजा के रूप में हुई। सूचना मिलने पर जसोल थानाधिकारी डिंपल कवर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।