आम आदमी पार्टी नहीं लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने घोषणा की है कि वह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाग नहीं लेगी। पार्टी की ओर से बताया गया है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।
आप के सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, महाराष्ट्र चुनाव में हमारे नेता अरविंद केजरीवाल एमवीए के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। आप इस बार चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी।
पहले चर्चा थी कि आप महाराष्ट्र चुनाव में भाग ले सकती है और एक सीट, खासकर मालाबार हिल से अपना उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही थी। लेकिन अब पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव न लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।


वेद कला संगीत महोत्सव में स्व.वेदमणि सिंह ठाकुर जयंती रायगढ़ के कला -साहित्य नवोत्कर्ष : डॉ. मीनकेतन प्रधान
9 साल की बच्ची मीजल्स से हुई मृत, स्वास्थ्य विभाग ने पांच दिन बाद किया खुलासा
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप से उठे सवाल
सुरंग जैसी सड़क धंसाई ने NH-39 को बनाया हादसों के लिए खतरे का क्षेत्र
कॉमेडियन ने साझा किया इंडियन अवॉर्ड शोज़ के पीछे की सच्चाई


