पलामू के डीसी और एसपी के स्कॉट वाहन के चालक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया है। घटना बीती रात्रि का है। महिला के आवेदन पर शहर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

रिचार्ज के बहाने किया दुष्‍कर्म

पीड़ित महिला पलामू जिले की रहने वाली हैं, जो डॉक्टर से इलाज कराने के मेदिनीनगर आई थी। डॉक्टर से इलाज के उपरांत महिला मोबाइल रिचार्ज करने के लिए दुकान खोज रही थी। इसी दौरान उसकी एक आरोपित चालक से मुलाकात हो गई।

इसके बाद चालक ने महिला से राशि लेकर उसके मोबाइल का रिचार्ज करा दिया। उसके बाद चालक ने महिला को कॉल कर बुलाया। जहां से वह दूसरे चालक के साथ शहर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में पहुंचा। जहां दोनों चालक ने मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां

इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने शहर थाना में जाकर दोनों चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। जिसके आलोक ने शहर थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएचसीएच भेज दिया है। पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।