रीको को 99.72 हैक्टेयर भूमि का होगा आवंटन
डॉ. गायत्री✍🏻.....
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार भीलवाड़ा जिले की आसींद तहसील में ग्राम मोड का निम्बाहेड़ा में 99.72 हैक्टेयर भूमि राजस्थान भू-राजस्व (औद्योगिक क्षेत्र आवंटन) नियम-1959 के तहत आवंटित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने तथा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके इस निर्णय से भीलवाड़ा जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी होगा।


कोर्ट के फैसले से सौरभ शर्मा और साथियों को राहत, जमानत का रास्ता खुला
कर्मचारियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल संवाद की मांग की।
विशेषज्ञों ने इसे महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक बड़ा कदम करार दिया।
बागेश्वर धाम में हुई खास मुलाकात, बृजेश पाठक बोले- यूपी में जल्द होगी कथा
बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, तीन आरोपियों को मिली रिहाई


