सवीना में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़
उदयपुर। में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रिफिलिंग करते हुए 6 व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई गई रोक के बाद रसद विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर के नेतृत्व में टीम ने सवीना स्थित वीआईपी कॉलोनी में आकस्मिक जांच की। टीम में प्रवर्तन अधिकारी मानसी पंड्या, प्रवर्तन निरीक्षक डॉ. कोमल सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करते हुए 6 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला रसद अधिकारी मनीष भटनागर ने बताया कि इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध गैस रिफिलिंग और उपयोग को रोकने के लिए जिलेभर में सघन जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का


