3 नक्सली गिरफ्तार, 60 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त
पश्चिमी सिंहभूम । झारखंड की पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस ने 3 नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनसे 60 किलो विस्फोटक सामग्री जब्त की है। पुलिस ने बताया है की उन्हें माओवादियों के गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर 16 मार्च को गोईलकेरा थाना क्षेत्र के रेला पराल और रायरोवा गांव के आस-पास पंचलताबुरू जंगली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। इसी क्रम में इलाके में नक्सली दस्ते के 3 सदस्यों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया। इनकी पहचान छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी रोहित दास, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम निवासी यूलिप जोजो और छोटानागरा निवासी बासु बाहंदा के रूप में हुई है। इन तीनों पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो और जेटेया थाने में 8 नक्सल हिंसक वारदातों का मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर नक्सली डंप से एक थ्री नॉट थ्री राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक और 41 तरह की अन्य सामग्री बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों ने बरामद विस्फोटकों को बॉम्बस्क्वाड की मदद से नष्ट कर दिया। इस एंटी नक्सल ऑपरेशन में पश्चिम सिंहभूम पुलिस समेत सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान शामिल थे। पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने कहा कि ईलाके में बड़े नक्सली लीडर मौजूद हैं और उनकी तलाश में पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से 67 राउंड जिंदा कारतूस, 60 किलो विस्फोटक, 27 तीर बम, 4 पाइप बम, 27 सुतुली बम, वायरलेस सेट, नक्सल साहित्य, हाथ से लिखा नोट बुक, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, बैटरी, मेटल कटर, इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, जीवनरक्षक दवाइयां और दैनिक उपयोग के अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान


