अहमदाबाद | गुजरात में ठंड के बीच सावन-भादौ की तरह मूशलाधार बारिश हो रही है| रविवार की सुबह से शाम तक राज्य की 212 तहसीलों में ओले के साथ बेमौसमी बारिश हुई है| वंथला, तालाला और अंकलेश्वर में सबसे अधिक 2 ईंच बारिश रिकार्ड हुई| जबकि 36 तहसीलों में एक से पौने दो ईंच तक बारिश होने की खबर है| बरसाती माहौल के बाद राज्य अलग अलग जगह पर बिजली घटना में 13 लोगों की मौत हो गई| दाहोद में 3, भरुच में 2, अहमदाबाद, साबरकांठा, खेडा, पंचमहल, बोटाद, मेहसाणा, सुरेन्द्रनगर और अमरेली में 1-1 व्यक्ति की मौत हो गई| इसके अलावा राज्य में 39 पशुओं की आसमानी बिजली गिरने  मौत हो गई| सबसे अधिक 15 पशुओं की खेडा में मौत हुई है| दूसरी ओर सूरत की बारडोली तहसील के मढी गांव के खेत में काम कर रही 8 श्रमिक महिलाएं बिजली गिरने से झुलस गईं| सभी आठ महिलाओं को बारडोली के सरदार अस्पताल में भर्ती कराया गया| जहां 4 महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य 4 में एक की हालत गंभीर होने पर उसे सूरत के सिविल अस्पताल में रिफर किया गया है|