Walnut Skin Benefits: ड्राई फ्रूट्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी इन्हें खाने की सलाह देते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में अखरोट भी शामिल है, जिसमें कई प्रकार को पोषक तत्व पाए जाते है। यह एक सुपरफूड है, जो वजन को घटाने में मददगार साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट रोजाना अखरोट खाने की सलाह देते हैं। अखरोट प्रोटीन का अच्छा सोर्स है इसमें अनसेचुरेटेड फैट होता है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अखरोट में इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ई, बी6, कैलोरी समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में प्रभावी होते हैं। इसके सेवन से मधुमहे समेत दिल की बीमारियों में आराम मिलता है। खासकर, ह्रदय के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। वैसे तो अखरोट स्वास्थ्य के लिए कई मायनों में लाभकारी है। मगर क्या आप जानते हैं कि पोषण से भरपूर अखरोट सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं कैसे?

हेल्दी स्किन के लिए रोजाना 2-3 अखरोट खाना जरूरी है-

जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, अखरोट ओमेगा-3 और ओमेगा-6 अनसेचुरेटेड फैटी एसिड के सबसे अच्छे सोर्स में से एक है। जब दोनों फैटी एसिड का सही मात्रा में सेवन किया जाता है तो त्वचा की सूजन और बाकी समस्याओं को रोकने में काफी मदद मिलती है। इस अध्ययन में आगे कहा गया कि करीब 95 से 99 प्रतिशत आबादी ओमेगा-3 फैटी एसिड का उतनी मात्रा में सेवन नहीं करती, जितनी मात्रा में स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए किया जाना चाहिए। शोधकर्ताओं का सुझाव है कि हेल्दी स्किन के लिए रोजाना 2-3 अखरोट खाना जरूरी है।

अखरोट खाने के फायदे-

डार्क सर्कलः लैपटॉप या फोन पर लंबे समय तक काम करने की वजह से कई लोगों को डार्क सर्कल हो जाते हैं। डिहाइड्रेशन और नींद की कमी के कारण भी यह समस्या उभर आती है। इससे बचने के लिए रोजाना अखरोट खाना शुरू करें। क्योंकि ये स्किन को शांत करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। ये आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में मदद करेगा।

स्किन को डिटॉक्स करता है: अखरोट एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन का अच्छा सोर्स होते हैं। ये दोनों स्किन को प्रदूषण, गर्मी आदि जैसे पर्यावरणीय प्रभावों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट स्किन को डिटॉक्स करने और हाइड्रेटेड रखने में हेल्प करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

ग्लोइंग स्किनः अखरोट में मौजूद विटामिन स्किन पर मौजूद काले धब्बों को भी कम कर सकता है और इसे ग्लोइंग इफेक्ट दे सकता है।

खून को करता है शुद्धः अखरोट एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा सोर्स है, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में हेल्प करता है और शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को बेअसर करता है। अखरोट खाने से खून को शुद्ध करने में मदद मिलती है। यह पिंपल्स और स्किन की जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में मददगार है।

हृदय रोग में फायदेमंद: बार्सिलोना अस्पताल और लोमा लिंडा विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना 30 से 60 ग्राम अखरोट खाने से हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो जाता है। साथ ही सूजन 11.5 प्रतिशत कम हो जाती है। इसके अलावा, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे हृदय सेहतमंद रहता है। वहीं, अखरोट खाने से अस्थमा में भी आराम मिलता है।

दिमाग तेज होता है: अखरोट खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें पाया जाने लगा ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से तनाव में राहत मिलता है। वहीं, दिमाग तेज होता है। इसके अलावा, स्मरण शक्ति बढ़ती है। इसके लिए रोजाना सुबह में अखरोट का सेवन करें।

कब्ज : कब्ज में आराम मिलता है अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अखरोट का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से पाचन संबंधी विकारों में आराम मिलता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज के लिए दवा समान होता है। इसके लिए रोजाना अखरोट का सेवन करें।

हड्डियां मजबूत होती हैं: शरीर में कैल्शियम और विटामिन की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। वहीं, अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके लिए अखरोट सेहत के लिए दवा समान है।