मेकअप पर है पाबंदी : इस देश में ज़्यादातर मेकअप प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर पांबदी लगी हुई है। यानी वहां रहने वाली महिलाएं मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल खुलकर नहीं कर सकतीं।

लाल लिप्स्टिक पर है पाबंदी : खासतौर से लाल लिप्सटिक लगाने की अनुमति किसी को भी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाल रंग की लिप्सटिक को पूंजीवाद की निशानी माना जाता है इसलिए इसे नॉर्थ कोरिया में पूरी तरह से बैन किया हुआ है।यहां तक कि देश के बाहर से भी यहां कॉस्मेटिक्स नहीं लाए जा सकते। सिर्फ नॉर्थ कोरिया में बने प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करना होता है।

तो फिर महिलाएं कैसे मेकअप करती हैं?

नॉर्थ कोरिया की ज़्यादातर महिलाओं को सिर्फ हल्के रंग की लिप्सटिक लगाने की अनुमति है। कोई भी लाल जैसे गहरे रंग की लिप्सटिक नहीं लगा सकता।

रोज़ होती है चेकिंग : उत्तर कोरिया की सड़कों पर पैट्रोलिंग करते जवान आपको हर वक्त दिख जाएंगे। पैट्रोलिंग के ज़रिए उन लोगों को पकड़ा जाता है, जो नियम का पालन नहीं कर रहे। महिलाएं जिन्होंने सही तरीके से कपड़े नहीं पहने या फिर ज़रूरत से ज़्यादा भड़कीला मेकअप किया है। इन चीज़ों को लेकर वहां काफी सख्ती है।

बालों को रंग भी नहीं सकते : यहां तक कि नॉर्थ कोरिया में मगिलाओं को बालों को रंगने की भी इजाज़त नहीं है। क्योंकि बालों को रंगना वहां कि सरकार का विरोध माना जाता है।

बालों के लिए चुनिंदा हेयरस्टाइल ही हैं : उत्तर कोरिया की महिलाओं को बालों को खोलने की इजाज़त नहीं है, खासतौर पर अगर बाल लंबे हैं। सिर्फ छोटे बालों को ही खुला छोड़ा जा सकता है। सभी महिलाओं को बालों को सही तरीके से बांधकर रखना होता है। साथ ही वहां महिलाओं और पुरुषों के लिए कुछ हेयरस्टाइल्स फिक्स्ड हैं, जिनसे अलग हेयरस्टाइल कोई नहीं रख सकता।

जूलरी पहनने पर है पाबंदी : नॉर्थ कोरिया में कोई भी चेन, अंगूठी, ब्रेस्लेट जैसी एक्ससेसरीज़ नहीं पहन सकता।