सावधान रहें! पदयात्रा करते हुए गांव आया था ढोंगी बाबा, दर्द दूर करने के बहाने महिला को बनाया शिकार
जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़:पीड़िता ने 11 अप्रैल को पामगढ़ थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान 'निर्मल बाबा' नाम का व्यक्ति पदयात्रा करते हुए उनके गांव पहुँचा था। उसने खुद को चमत्कारी बताते हुए हर समस्या का समाधान करने का दावा किया। जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने पहुँची, तो बाबा ने उसके शारीरिक दर्द का इलाज करने का भरोसा दिलाया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।
26 मार्च 2026 को आरोपी ने महिला को पामगढ़ के एक बाजार में बुलाया और उसे प्रसाद खिलाकर अपने जाल में फँसा लिया। वह महिला को बिलासपुर के रास्ते मैहर ले गया, जहाँ एक होटल में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बना लिए। महिला के वापस लौटने के बाद बाबा उसे लगातार फोन कर परेशान करने लगा। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया है।


वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
जबलपुर में दर्दनाक मंजर, एक बची, तीन पर आई आफत
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: सफलता की कहानी, बेटियों ने लिखा नया इतिहास
तपती गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत


