स्यू माजरा में सनसनी: आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, एक की मौत
चीका। गांव स्यू माजरा में खेत से लौटते समय रास्ते के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग कर गुरविंदर सिंह (45) नामक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
रास्ते के विवाद में चली गोलियां
मृतक के भतीजे सतनाम सिंह के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में तूड़ी लेकर घर लौट रहे थे। नहर के पास गांव के ही प्रताप सिंह ने उन्हें रोक लिया और रास्ते को निजी बताते हुए वहां से गुजरने से मना कर दिया। बहस बढ़ने पर आरोप है कि प्रताप सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। उसने तीन राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली गुरविंदर की छाती में जा लगी।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
परिजनों ने घायल गुरविंदर को तुरंत गुहला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुहला थाना प्रभारी सुनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गवाहों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश के साथ मामले की गहन जांच कर रही है।


कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा


