पूजा कर लौटी पत्नी पर काल बनकर टूटा पति, बेरहमी की सारी हदें पार
पटना। नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के बेलदरियापुर गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी ही 30 वर्षीय पत्नी सोनमंती देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
परिजनों ने बताया कि घर में 25 अप्रैल को आरोपी की बहन की शादी थी और तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। मृतका पूजा कर घर लौटी ही थी कि नशे का आदी आरोपी पति उस पर टूट पड़ा। महिला जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर भी भागी, लेकिन आरोपी ने वहां पहुंचकर उसे बेरहमी से पीटा।
बच्चों के सिर से उठा मां का साया
गंभीर हालत में सोनमंती को परवलपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों को छोड़ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा


