बेगूसराय में इस्तीफा और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक घायाल
बेगूसराय, । बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के नारायण चौक के समीप एसटीएफ के जवानों और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी पहचान बलिया थाना क्षेत्र के गोखले नगर निवासी मंगल कुमार के रूप में हुई है। घायल का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, एक बाइक और लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। उधार इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। एसपी मनीष ने कहा कि यह कार्रवाई एसटीएफ, दरभंगा पुलिस और बेगूसराय पुलिस के संयुक्त प्रयास से की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार अपराधी हाल ही में तेघड़ा थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक और दरभंगा के ज्वेलरी शॉप में हुई बड़ी लूट की घटना में शामिल थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिसमें एक चाऊमीन दुकानदार भी शामिल है। पुलिस लूट की रकम और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मुठभेड़ के दौरान मीडिया कर्मियों को घटनास्थल से दूर रखा गया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
जबलपुर में दर्दनाक मंजर, एक बची, तीन पर आई आफत
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: सफलता की कहानी, बेटियों ने लिखा नया इतिहास
तपती गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत


