वाराणसी के BHU में बवाल, छात्र से पिटाई का आरोप
वाराणसी।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र की क्लास में जाति पूछकर पिटाई की गई है। आरोप है कि समाजवादी छात्र सभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने गाली गलौज करते हुए पिटाई की। मामले में पीड़ित छात्र ने लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।छात्र प्रशांत मिश्र ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह 11.45 बजे क्लास में था। इस दौरान हिमांशु यादव ने उससे जाति और कोर्स पूछा फिर उसकी पिटाई कर दी। आरोपी ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। लंका इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन


