गांव को मिली आजादी, 30 साल बाद हटे अतिक्रमण से खुला रास्ता
नागौर। जिले के डेगाना क्षेत्र के जालसू खुर्द गांव में आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से बंद पड़े आम रास्ते को खुलवा दिया। तहसीलदार सतीश कुमार राव के नेतृत्व में चले इस अभियान में जालसू खुर्द से गुंदीसर और बरना को जोड़ने वाले करीब 30 साल पुराने रास्ते को अतिक्रमण हटाकर पुनः बहाल किया गया।
ग्रामीणों को होती थी परेशानी
इस रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी। रास्ता खुलने के बाद अब ग्रामीणों को सीधे खेतों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि कार्य भी आसान हो जाएगा।
‘पीला पंजा’ चलते ही रास्ता हुआ साफ
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले करीब 5 वर्षों में वे 20 से अधिक बार प्रशासन के सामने इस समस्या को लेकर गुहार लगा चुके थे, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आखिरकार प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सख्ती दिखाई और अतिक्रमण पर ‘पीला पंजा’ चलाते हुए रास्ता साफ करवाया।
पुलिस बल रहा मौजूद
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया। इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने प्रशासन का आभार जताया है।


जापान में लगी आग पर आखिरकार काबू, 11 दिन चला ऑपरेशन
असम में BJP का क्लीन स्वीप, तमिलनाडु में TVK का कमाल, बंगाल में पलटी बाजी
राजस्थान SI भर्ती विवाद: सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, SLP रद्द
अचानक खांसी-जुकाम क्यों बढ़ रहा है? सामने आई बड़ी वजह
दाद्दाजी घाट पर युवक की मौत, डूबने के बाद मिला शव


