वैश्य महासम्मेलन नर्मदापुरम संभाग की विशेष कोर समिति की बैठक सम्पन्न
बैतूल। वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारीगण तहसील स्तर पर जाकर संगठन को मजबूत कर समाज को सहयोग करें उमाशंकर गुप्ता -शिरोमणि संरक्षक वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश। बैतूल-नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिलों की विशेष कोर समिति की प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल जी के निज निवास पर आयोजित बैठक में माननीय उमाशंकर ने कहा नर्मदापुरम संभाग के तीनों जिले से आये संभागीय के पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग व सक्रियता से वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश का विस्तार होकर विराट स्वरूप ले चुका है। अब पंचायत स्तर पर वैश्य महासम्मेलन को ले जाने के लिए जो कदम पहले उठाये गये थे उसे और गति प्रदान करना है। श्री गुप्ता जी द्वारा इस बात पर विशेष जोर दिया कि तहसील स्तर पर वैश्य महासम्मेलन को मजबूत करने की महती आवश्यकता है। क्योंकि तहसील मजबूत होगी तभी हम प्रभावी रूप से वैश्यों को सहायता कर पायेगें। इसके लिए नर्मदापुरम संभाग की कुल 22 तहसील में उन्होंने संभाग के पदाधिकारियों को एक-एक तहसील का दायित्व सौंपकर उनसे उम्मीद की है कि वहां जाकर महीने में कम से कम एक दिन का दौरा अवश्य करे। महामंत्री राजीव खंडेलवाल ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया प्रदेश से जो भी निर्देश आते है उनका पालन किया जाकर उसकी रिपोर्टिंग प्रदेश को की जानी चाहिए। और परस्पर पदाधिकारियों का संवाद बातचीत के माध्यम से बना रहना चाहिए।


प्रारंभ में माननीय उमाशंकर जी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष अखिलेश गोठी, महिला जिलाध्यक्ष अमिता गुप्ता एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों ने माला से उनका स्वागत किया गया एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। जिला इकाई द्वारा समस्त अतिथियों का भी मालाओं से स्वागत किया।
वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री राजीव खंडेलवाल को मध्य प्रदेश कैट (कंफ्रेंडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स मध्य प्रदेश) का महामंत्री बनाये जाने पर जिला इकाई बैतूल के अनुरोध पर माननीय उमाशंकर गुप्ता जी ने उनका सम्मान किया गया। इस संभागीय विशेष सीमित कोर समिति की बैठक में राजीव खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री, कमल गर्ग प्रदेश कोषाध्यक्ष, अजीत सेठी संभागीय अध्यक्ष, केशव बंसल संभागीय महामंत्री, आशीष अग्रवाल, जिला प्रभारी, तपन मोनू खंडेलवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष दीपक नेमा, हरदा, संजय शिल्पी जिलाध्यक्ष नर्मदापुरम एवं अखिलेश गोठी जिलाध्यक्ष बैतूल, संरक्षक बिरदीचंद पगारिया, ब्रजकिशोर खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, जिला महामंत्री हेमंत पगारिया, जिला कोषाध्यक्ष जयदीप रूनवाल, योगी खंडेलवाल युवा प्रदेश इकाई महामंत्री, महिला इकाई जिला अध्यक्ष श्रीमति अमिता गुप्ता, जिला महिला प्रभारी प्रेमलता खंडेलवाल, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
घेरकर हमला, चार युवक घायल; एक की हालत गंभीर


