चंडीगढ़। हरियाणा में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ी बात कही है। मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष सिर्फ अपने गणित का ही अनुमान न लगाएं बल्कि दूसरे के गणित को भी समझे। कांग्रेस और जजपा पार्टी के कई विधायकों से बीजेपी के व्यक्तिगत संबंध हैं।

फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष को राज्यपाल को संतुष्ट करना होगा। विधायकों की व्यक्तिगत हाजिरी भी करवानी होगी। विपक्ष के किसी कागज पर लिखने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अपने सभी विधायकों को संभाल लें तो भी बड़ी बात होगी। जो विपक्ष ने मांग की है, उसका फैसला राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को करना है।