चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस-11 में भाग लेने वाली जानी-मानी मॉडल एवं अभिनेत्री ने सोमवार को तिगड़ी थाने में दुष्कर्म की शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार, पीडि़ता वर्ष 2023 में एक प्रशंसक से मुंबई में मिली। बाद में दोनों में दोस्ती हो गई। बीते साल जून में युवक उसे एक प्रशंसक से मिलाने दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में ले आया। यहां युवक के दोस्त ने उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता मुंबई चली गई थी।