नई दिल्ली ।  पुलिस चौकी अमरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में मकान में एक सप्ताह से राजमिस्त्री टाइल्स लगाने का काम कर रहा है।  परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर 55 वर्षीय महिला अकेली मौजूद थी। देर रात करीब 9 बजे महिला को अकेली देखकर आरोपी राजमिस्त्री ने मकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर राजमिस्त्री ने वसूली से उसके सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और दरवाजे को खोलने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने दीवार कूदकर मकान के अंदर पहुंचे। लेकिन, आरोपी ग्रामीणों को अंदर घुसता देख मकान का दरवाजा खोलकर भाग गया। हालांकि, कुछ दूरी पर ही ग्रामीणों ने आरोपी को  पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीड़िता के देवर ने आरोपी को नामजद कर थाने पर तहरीर दी है।