बाल झड़ने की समस्या से बचने के लिए आप कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, कुछ समय के लिए आपके बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। लेकिन एक बार इन महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करना बंद करें, तो फिर यह हेयर फॉल की समस्या से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलु चीजों के इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या से राहत पा सकते हैं।

  • नारियल तेल बालों के लिए वरदान है। इसे हल्का सा गरम करके बालों की स्कैल्प पर रोजाना मसाज करने से बाल मजबूत और सिल्की होते हैं। हेयर फॉल की समस्या कम हो सकती है।
  • एलोवेरा जेल बालों की जड़ों में  लगाने से बाल हेयर फॉल की समस्या कम होती है। साथ ही डैंड्रफसे राहत पा सकते हैं। जो बाल झड़ने का मुख्य कारण है।
  • प्याज के रस में भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इसे स्कैल्प पर लगाने से बाल मजबूत होते हैं और नए बाल भी आते हैं।
  • अंडे में प्रोटीन और बायोटिन पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी है। हेयर फॉल कंट्रोल करने के लिए आप अंडे का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं।
  • दही में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं. साथ ही इसे स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ, खुजली आदि से भी छुटकारा मिलता है।
  • मेथी के दानों के रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पेस्ट बना लें और बालों की जड़ों में लगा लें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करने से बालों का झड़ना कम हो जाता है साथ ही बाल बढ़ने लगते हैं।
  • कैस्टर ऑयल से रोजाना बालों की मसाज करने से हेयर फॉल की समस्या कम कर सकते हैं। इस ऑयल से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।