महिला को बंधक बनाकर उसके साथ चार दिन तक दुष्कर्म करने के आरोप में मेहता थाने की पुलिस ने विछोया गांव निवासी राजबीर सिंह उर्फ शयारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बाइक पर ल‍िफ्ट के बहाने ले गया अपने साथ

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका पति राज मिस्त्री का काम करता है। 31 मार्च को वह अपने पति पैसे लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां की तरफ कपड़े लेने जा रही थी। रास्ते में उसे राजबीर सिंह मिला और उसे कपड़ों की दुकान पर छोड़ने की बात कहकर बाइक के पीछे बैठा लिया।

घर में चार द‍िन तक बंधक बनाकर क‍िया दुष्‍कर्म

इसके बाद राजबीर सिंह उसे अमृतसर की तरफ किसी सुनसान जगह पर ले गया। जान से मारने की धमकियां देकर राजबीर सिंह ने उसे एक खाली घर में चार दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। चार अप्रैल को आरोपित ने उसे फतेहगढ़ चूड़ियां इलाके में छोड़ दिया और फरार हो गया। मेहता थाने की पुलिस ने आरोपी राजबीर सिंह उर्फ शयारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।