पालक : बालों के झड़ने का कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकता है। पालक में विटामिन ए, सी, आयरन और फोलेट जैसे कई तत्व होते हैं जो बालों के लिए अच्छे माने जाते हैं और हेयर फॉल पर रोक लगाने में भी मदद करते हैं।
दही : दही में कैल्शियम, विटामिन-बी12, विटामिन-बी2, पोटैशियम और मैग्नीशियम के साथ प्रोटीन पाया जाता है। ये सभी तत्व खोपड़ी  में रक्त के प्रवाह को प्रोत्साहित करने में मददगार होते हैं। इसके लिए आप रोजाना दो कटोरी दही खाएं या फिर दही से बने हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आम : फलों का राजा कहे जाने वाला आम भी हेयरफॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आम में मौजूद विटामिन ए, सी, कैल्शियम और फोलेट प्राकृतिक रूप से बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं और उन्हें बढ़ने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा आम में पाए जाने वाला पेक्टिन स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।
तरबूज : आम के साथ-साथ तरबूज भी गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला फल है। तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है और वजन घटाने में भी कारगर है। इसके साथ ही यह बालों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दरअसल, कई बार डिहाइड्रेशन की वजह से बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं जो बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक हैं। तरबूज ना सिर्फ शरीर को बल्कि बालों को भी हाइड्रेशन प्रदान करता है।
पपीता : सेहत और त्वचा के साथ-साथ पपीता बालों के लिए भी अच्छा माना जाता है। बालों के लिए पपीता खाना और लगाना दोनों ही फायदेमंद होते हैं। पपीते में मौजूद विटामिन ए और फोलिक एसिड झड़ते बालों को रोकने में और उन्हें घना बनाने में बहुत मददगार होते हैं।
बेरीज : स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और क्रैनबेरी गर्मियों में आसानी से मिल जाती हैं। बेरीज में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो गर्मियों में बालों को नुकसान होने से बचाते हैं। शरीर में कोलाजेन का उत्पादन करने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है, जो बालों को मजबूत करने और टूटने को रोकने के लिए आवश्यक प्रोटीन है।